Fri. May 15th, 2026

वसंत पंचमी पर डॉ अलका अरोड़ा ने किया मां सरस्वती का वंदन

डॉ अलका अरोड़ा
प्रोफ़ेसर, देहरादून
———————————

सरस्वती वन्दना
——————————

ऐ चन्द्र वदिनी पदमासिनी
तू द्युति मंगलकारी
तू विद्या ज्ञान की देवी
मां प्रकाशिनी कहलाये।

तू शुभ श्वेत वारिणी
तू शीष मणि धारिणी
तू अतुलित तेज धारी
तेरे चरणों में दुनियां सारी।

तू हितकारी सुखकारी
तू निर्मल भक्ति पावे
तू ज्ञान रूप की देवी
हर और उजाला देवे।

मुझे ज्ञान चक्षु दे माता
तू करके हंस सवारी
तू वीणा मधुर बजाकर
हर मंगल करने वाली।

ऐ मेरी सरस्वती मां
तेरा वंदन करती हूं
मैं अपना तुच्छ जीवन
तुझे अर्पण करती हूं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *