Fri. May 15th, 2026

वसंत पंचमी पर कवि जसवीर सिंह हलधर का मां सरस्वती को समर्पित एक छंद

जसवीर सिंह हलधर
देहरादून, उत्तराखंड
———————————-

छंद – माँ सरस्वती
————————————

कंठ में निवास कर, बुद्धि का विकास कर,
वीणा पाणी काव्य का अभय दान दीजिये।

पिंगल सा ज्ञान देके, छंद का विधान देके,
मेरी काव्य साधना को पहचान दीजिये।।

दया भाव दृष्टि भरो, अपनी सुदृष्टि धरो,
राष्ट्र की आराधना का वरदान दीजिये।

कुमति विनाशनी माँ, सुमति सुहासिनी माँ,
मात शारदे मेरी वाणी को मान दीजिये।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *