Thu. Jul 9th, 2026

झांसी उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ कवि श्रीकांत की बिटिया पर सुंदर रचना… पंखुड़ियों से बिखरे दल भाग कहाँ छूटे

श्रीकांत
259, सुभाषगंज
झाँसी, उत्तर प्रदेश
————————————-

बिटिया
——————–

पंखुड़ियों से
बिखरे दल भाग कहाँ छूटे

उसका बिस्तर
उसका कमरा उसकी अलमारी
छूट गये ये गली मोहल्ले
संगी और यारी, पर
नीली आँखों वाली गुड़िया का मोह कहाँ छूटे

उसका हँसना
उसका रोना रूठ रूठ जाना
कभी ठुमकना
कभी मचलना मुश्किल से खाना
धान बिखेरी देहरी पर वह प्रीत कहाँ छूटे

आज सयानी बिटिया बोली
जाना अपने घर
पाहुन का संदेशा ले कर
आये हैं बादर
आम तरे हिंडोले का पर नेह कहाँ छूटे।
—————————————————

सर्वाधिकार सुरक्षित।
प्रकाशित…..21/02/2021
नोट: 1. उक्त रचना को कॉपी कर अपनी पुस्तक, पोर्टल, व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य किसी माध्यम पर प्रकाशित करना दंडनीय अपराध है।

2. “शब्द रथ” न्यूज पोर्टल का लिंक आप शेयर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *