मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात राधिका झा की छुट्टी, सीएम कार्यालय में हुई सभी नई तैनाती
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यालय में तैनात अधिकारियों ने फेरबदल किया गया है। पुराने अधिकारियों को चलता कर वहां नई तैनाती की गई।
आईएएस राधिका झा को सचिव मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया गया है। इसी तरह आईएएस नीरज खैरवाल से भी सचिव प्रभारी मुख्यमंत्री का पदभार हटाया गया है। खैरवाल की जगह आईएएस सुरेंद्र नारायण पांडेय को सचिव प्रभारी मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, आईएएस सोनिका को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी मेहरबान सिंह से भी अपर सचिव सीएम-एक और सुरेश जोशी से अपर सचिव सीएम का प्रभार वापस ले लिया गया है।

