उत्तराखंड में आज मिले 787 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 3 की मौत
-हरिद्वार में सबसे ज्यादा 277 नए मरीज चिन्हित हुए। राज्य के सभी जनपदों में मिले नए मरीज
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमित 787 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 105498 हो गया है। वहीं, कोरोना संक्रमित 03 मरीजों की आज मौत हुई है।
हरिद्वार में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 277 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 5042 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1744 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 22981 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही
देहरादून में 239, अल्मोड़ा 16, बागेश्वर 06, चमोली में 10, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 277, नैनीताल में 132, पौड़ी गढ़वाल में 08, पिथौरागढ़ में 06, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी गढ़वाल में 39, ऊधमसिंहनगर 34 और उत्तरकाशी में 07 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
