Mon. Apr 20th, 2026

सांसद बंसल ने युवाओं के सहयोग से 50 परिवारों को बांटा राशन

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। गढी़ डाकरा क्षेत्र में कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में युवा समाजसेवी डाॕ गरिमा गुप्ता, शिखा गुप्ता व अनुज गुप्ता के सहयोग से राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट बांटी। उक्त युवा समाजसेवी कोरोना महामारी में लगातार अपनी सेवाएँ व सहयोग दे रहे हैं।

युवाओं की कर्मठ टीम क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से लगातार जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, सैनिटाइजर, माॕस्क आदि बांट रही है। राशन वितरण में समाजसेवी रोशन लाल अग्रवाल, पूर्व सभासद मेघा भट्ट, रेखा थापा, राज भट्ट, बसंत उपाध्याय, दुर्गा कश्यप, अंकिता भट्ट, विमला भट्ट का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *