Thu. Jun 4th, 2026

ललित जोशी की एक उम्मीद भरी रचना…खुशियों का दौर फिर आयेगा

ललित जोशी (अधिवक्ता)
देहरादून, उत्तराखंड
————————————————-

बुरा वक्त है बदल जायेगा
खुशियों का दौर फिर आयेगा।

दुःख का अंधेरा छंट जायेगा
सुख का सूरज निकल आयेगा।

कर मेहनत तू संभल जायेगा
चाह बना ले राह वहीं तू पा जायेगा।

रख हौंसला वक्त बदल जायेगा
मंजिल मिलेगी और मिलने का मजा भी आयेगा।

अकेला आया था अकेला ही तू चला जायेगा
काम अच्छा कर दुनिया पर तू छा जायेगा।

बुरा वक्त है बदल जायेगा
खुशियों का दौर फिर आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *