Wed. Jun 3rd, 2026

अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड में ढोल-दमऊ के साथ स्वागत, राज्य में फ़्री बिजली पर बढ़ेगी सियासत

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (रविवार) उत्तराखंड (देहरादून) पहुंचे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केजरीवाल का ढोल दमऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया। केजरीवाल के आने से उत्तराखंड में अब कुछ दिनों तक फ़्री बिजली की लेकर सियायत गरम रहेगी।

एयरपोर्ट पर आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का स्वागत किया। उसके बाद केजरीवाल देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ के केजरीवाल के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

केजरीवाल उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं मेें जोश भरने आए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के साथ ही केजरीवाल मीडिया में रूबरू होंगे। शाम को वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *