Wed. Apr 22nd, 2026

उत्तराखंड के पवनदीप बने इंडियन आइडल के विजेता, कार के साथ मिले 25 लाख रुपये

– सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले रविवार रात को संपन्न हो गया। अन्तिम में उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने बाजी मारी हुए फाइनल जीत लिया। पवन की जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई डी है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 का ग्रैंड फिनाले जीता। 15 अगस्त के दिन इंडियन आइडल ग्रैंड फिनाले सम्पन्न हुआ। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विनर बन गए हैं। पवनदीप राजन को एक चमचमाती कार के साथ ही 25 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में मिले हैं। दूसरे नंबर पर अरुणिता कांजीलाल रही।

फिनाले में पवनदीप राजन की टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी। जज विशाल डडलानी शो फिनाले में आए। उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार आपको सुना था तो तभी लग गया था कि ये एक स्टार परफॉर्मर है।

गौरतलब है कि शो में शनमुख प्रिया छठे नंबर पर रहीं। उनके बाद पांचवें पर निहाल टोरो हैं। मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर, सायली कांबले सेकंड रनरअप बनीं और अरुणिता जीत से सिर्फ एक कदम दूर फर्स्ट रनरअप बन पाईं।

भावुक हुए पवनदीप की मां

फिनाले में पवनदीप की मां भी दर्शकों में बैठी हुई थी। पवन की जीत का ऐलान होते ही उनकी मां भावुक हो गईं।

स्विफ्ट कार और 25 लाख रुपए

पवनदीप को ‘इंडियन आइडल 12’ की ट्रॉफी के साथ ही स्वीफ्ट कार और 25 लाख रुपये भी पुरस्कार के रूप में मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *