Thu. Apr 23rd, 2026

बाइक सवार पति-पत्नी को ट्राले ने मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। लालकुआं से हल्द्वानी को जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी 20 टायर ट्राले की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौकेे से फरार हो गया। घायलों का हल्द्वानी स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं में रिश्तेदारी में आए इंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी राजपुरा हल्द्वानी अपनी पत्नी हंसा देवी के साथ हल्द्वानी वापस जा रहे थे। जैसे ही वह बबूर गुमटी स्थित इंडियन ऑयल डिपो के सामने पहुंचे, मुख्य राजमार्ग पर लालकुआं की ओर से हल्द्वानी जा रहे 20 टायरा ट्राले (एचआर 58 बी- 9006) ने उनकी मोटर साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बीच सड़क में गिर गए। दोनों को चोट आ गई। पत्नी हंसा देवी के सर में गहरी चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हैं। निजी वाहन की मदद से उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *