पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, उसके बाद शुरू हुआ विधानसभा सत्र
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन पर्यावरणविद्, चिपको आंदोलन के प्रणेता, पद्म विभूषण स्व. सुंदर लाल बहुगुणा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद विधानसभा का सत्र शुरू हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा ने पर्यावरण संरक्षण, हिमालय व नदियों के संरक्षण के लिए कई आंदोलनों की अगुवाई की। बहुगुणा सादगी के प्रतीक व उत्तराखण्ड के सच्चे हितेषी थे।
