Sun. Oct 4th, 2026

गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में रही लोकगीत व नृत्य की धूम

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। गोरखाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में गोरखाली संस्कृति व लोकगीत नृत्यों की मनमोहक छटा बिखरी। इस अवसर पर उत्कृष्ट काम के लिए शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

गोरखा सुधार सभा गढ़ी कैंट सभागार में आयोजित हरितालिका तीज उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीता धामी ( मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी) अति विशिष्ट अतिथि निर्मला जोशी (कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी), गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, तीज कमेटी की अध्यक्ष सरोज गुरुंग व कमला थापा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर शिक्षिका रितिका क्षेत्री, संगीता सब्बा व शिखा थापा को सम्मानित किया गया।

उत्सव में तीज कमेटी के संरक्षक विक्रम शाही, गोदावरी थापली, उपासना थापा, मीनू क्षेत्री, पूजा सब्बा, बुद्धिमान थापा, उमा उपाध्याय, निर्मला थशिया, मीनू आले, प्रमिला खत्री, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, सविता क्षेत्री, मीनू बिष्ट, पूनम गुरुंग, आकांक्षा खड़का, विनीता खत्री, गीता श्रेष्ठा, संध्या थापा, कविता शाही, उषा राणा, कविता क्षेत्री, मधु क्षेत्री, विशाल थापा, देविन शाही, टेकु मगर, रहें बस्नेत, मधुसूदन शर्मा, पीएन शेर्पा, बीके बराल व प्रभा शाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *