Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में प्रहलाद जोशी होंगे भाजपा के चुनाव प्रभारी

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की टीम तैयार हो गई है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रहलाद जोशी को उत्तराखंड में चुनाव प्रभारी बनाया हदी। जोशी केंद्रीय संसदीय कार्य व कोयला मंत्री हैं।

जोशी साथ में सह प्रभारी के रूप में लोकसभा संसद लॉकेट चटर्जी व राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है। जबकि, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *