Fri. Jul 31st, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। सशक्त भारत की निर्माता, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मसूरी में मसूरी महिला कांग्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कोरोनाकाल के दौरान मानवीय सेवा में कार्यरत मसूरी के कोरोना वारियर्स मातृ शक्ति को शॉल भेंट कर उनका आभार जताया गया।

प्रदेश महासचिव उत्तराखंड यूथ कांग्रेस व वर्तमान पार्षद सुमेन्द्र सिंह बोहरा ने कहा कि शक्ति व स्वाभिमान की पर्याय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता व कुशल नेतृत्व से उन्होंने भारत को सशक्त, सुदृढ़ व उन्नत राष्ट्र बनाने मे अहम योगदान दिया था। सशक्त भारत की निर्माता व ‘आयरन लेडी’ नाम से मशहूर भारत रत्न स्व. इंदिरा गाँधी के आदर्श व उच्च विचार सदैव हम सभी का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, मसूरी एनएसयूआई शहर अध्यक्ष जगपाल गुसाईं, नगर अध्यक्ष मसूरी गौरव अग्रवाल, अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मसूरी विधानसभा वसीम खान, सोनिया पासी, संतोष बोधियाल, रुबीना अंजुम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *