Mon. Apr 20th, 2026

अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने प्रदेश में खनिज के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, महानिदेशक भूतत्व व खनिकर्म इकाई और समस्त जिलाधिकारियों को जारी अपने आदेश में मुख्य सचिव ने खनिजों के अवैध खनन, परिवहन, भंडारण की प्रभावी रोकथाम, पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने हेतु पूर्व में जारी आदेश पर की गई कार्रवाई और क्रियान्वयन आख्या अविलंब उपलब्ध कराए जाने हेतु आदेश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि खनिजों के अवैध खनन, परिवहन, भंडारण की प्रभावी रोकथाम व पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *