येलो अलर्ट: उत्तराखंड में आज से चल सकती है शीतलहर
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर जिलों में आंशिक बादल रहने के कारण धूप न आने, धुंध व पाला पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि शीतलहर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना है। इसे देखते हुए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शीतलहर के दौरान सुबह/शाम सर्दी बढ़ने की संभावना के चलते सामान्य जनजीवन में असर पड़ने की संभावना है। मैदानी व पर्वतीय इलाकों में रात को पाला पड़ने से ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने सभी जिलों को शीतलहर व पाला पड़ने की स्थिति में एहतियात बरतने को कहा है। राज्य में शुक्रवार को सबसे कम तापमान रानीचौरी में माइनस 2.7, मुक्तेश्वर में 0.2, मसूरी 0.9, पिथौरागढ़ 0.9, नई टिहरी 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
