जिला कारागार में भारी अनियमितताएं, एडवोकेट सौरभ दुसेजा ने राज्यपाल को लिखा पत्र
-दुसेजा ने पत्र में कहा है कि देहरादून जिला कारागार में क्षमता से बहुत अधिक कैदी हैं। इससे मानवाधिकारों का हनन हो रहा है और कैदियों को मूलभूत सुविधा से वंचित रखा है रहा है। जिला कारागार में समस्याओं/अनियमितताओं की लंबी फेहरिस्त है।

शब्द रथ न्यूज ब्यूरो, (shabd rath news)। जिला कारागार देहरादून में विभिन्न अनियमितताओं को लेकर एडवोकेट सौरभ दुसेजा ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। दुसेजा ने राज्यपाल के कार्रवाई का अनुरोध किया है।
दुसेजा ने पत्र में कहा है कि देहरादून जिला कारागार में क्षमता से बहुत अधिक कैदी हैं। इससे मानवाधिकारों का हनन हो रहा है और कैदियों को मूलभूत सुविधा से वंचित रखा है रहा है। जिला कारागार में समस्याओं की लंबी फेहरिस्त है। अधिवक्ताओं व मुलाकातियों को कारागार के बाहर कड़ी धूप में खड़ा रखा जाता है। कारागार में अव्यवस्था का आलम यह है कि बच्चों व बुजुर्गों तक के बैठने के लिए व इंतजार करने के लिए कोई जगह तय नहीं की गई है। कारागार के मुख्य गेट के बाहर अहाते में एक जर्जर तीन शेड है। पंखे के लिए उसके चारों ओर राड लगी है। लेकिन, वहां मात्र एक पंखा लगा है, वह भी चलता नहीं है। पीने के लिए पानी की भी वहां ओर व्यवस्था नहीं है।
उन्होंने कहा कि कारागार ने कौड़ियों से मिलने के लिए लंबा इंतजार करवाया जाता है। साथ ही मिलने जा भी प्रयाप्त समय नहीं दिया जाता। यह अधिवक्ता व कैदी दोनों के ही संवैधानिक अधिकारों का हनन है।
दुसेजा ने कहा कि जिला कारागार में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं है। इससे अधिवक्ता व कैदियों से मिलने वाले परिजन बहुत परेशान होते हैं। राजधानी के कारागार में इस तरह की अव्यवस्थाएं अधिक चिंता का विषय है। इनका समाधान तत्काल होना चाहिए।
