Fri. Jun 12th, 2026

घर में घुसकर चोरी: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

-सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केशव रोड लक्ष्मण चौक से दीपक सिंह, सुंदर सिंह निवासी शिवाजी मार्ग गुरुद्वारे के पीछे कावली रोड देहरादून को गिरफ्तार किया।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। देहरादून शहर कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल और 6400 रुपये की नगदी बरामद की है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केशव रोड लक्ष्मण चौक से दीपक सिंह, सुंदर सिंह निवासी शिवाजी मार्ग गुरुद्वारे के पीछे कावली रोड देहरादून को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *