रिजॉर्ट की पार्किंग में अचानक खुद चलने लगी जीप
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। मंगलवार शाम विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाल स्थित रिवर व्यू रिजॉर्ट की पार्किंग में खड़ी जीप बिना ड्राइवर खुद ही पीछे की ओर चलने लगी। बैक होते हुए यह जीप शक्तिनहर किनारे मिट्टी की ढांग को पार कर नीचे गिर गई। जीप के नहर में गिरते ही रिजॉर्ट के भीतर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ की टीम नहर में कार की तलाश के लिए अभियान चला रही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया जीप के भीतर कोई व्यक्ति नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया जीप में हैंडब्रेक नहीं लगे थे। तीव्र ढाल होने के कारण जीप पीछे की ओर खिसकती चली गई।
