Sat. Feb 21st, 2026

समस्याओं को बेवजह उच्च स्तर पर न ले जाएं, ऐसा हुआ तो अधिकारी पर होगी कार्रवाई: धामी

 

-मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्याओं के समाधन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की समस्याएं सुनी। कार्यक्रम में लोगों ने समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। लोगों ने सड़क निर्माण, जल भराव, पेयजल, स्वरोजगार, सौर ऊर्जा, शौचालय निर्माण आदि की समस्याएं रखी।

मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि समस्या जिस स्तर की हो, वहीं उसका समाधान होना चाहिए। बेवजह वह समस्या उच्च स्तर पर नहीं आनी चाहिए। यदि ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

इस दौरान प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीसूका संतोष थपलियाल, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *