Fri. Jun 5th, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘उत्तराखण्ड स्वागत गीत’ का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में लेखक व गायक मधुसूदन जोशी के उत्तराखण्ड की परम्पराओं व विशेषताओं को बढ़ावा देने वाले लोक भाषा पर अधारित गीत उत्तराखण्ड स्वागत गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं पर आधारित यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा।

उत्तराखण्ड स्वागत गीत में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ राज्य पक्षी मोनाल, पुष्प ब्रह्मकमल, कस्तूरी मृग, बुराँश, धार्मिक महत्व के स्थलों, त्यौहारों के साथ विभिन्न मन्दिरों व प्राकृतिक सौन्दर्य का चित्रण किया गया है।

विमोचन पर गीत के लेखक/गायक मधुसूदन जोशी, म्यूजिक एरेंजर स्टूडियो ऑन रिकॉर्ड म्यूजिक प्रड्यूसर एण्ड कम्पोजर अमित वी कपूर, गिरजा शंकर जोशी, किशोर भट्ट, हरीश कोठारी, इन्द्र सिंह कड़ाकोटी व भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *