सिद्धरमैया होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर स्थिति साफ हो गई है। सिद्धरमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे। जबकि, डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। रात लगभग दो बजे इसका निर्णय हुआ।
रमैया 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुरुवार यानी आज शाम सात बजे बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

