Wed. Oct 21st, 2026

एसबीवीपी कार्यकर्ता चला रहे ‘परिषद की रसोई’, जरूरतमंदों को बांट रहे खाना

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (abvp) महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं की ओर से कोरोना वैश्विक महामारी में निरंतर सेवा कार्य जारी हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से चलाई जा रही परिषद की रसोई में भोजन के पैकेट तैयार कर बांटे जा रहे हैं। साथ सूखे ही राशन की किट भी उपलब्ध कराई जा रही।

एबीवीपी के प्रान्त संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने बताया कि डीबीएस पीजी कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार 17 दिनों से “परिषद की रसोई” में जरूरतमंदों के लिए भोजन पैकेट बना तैयार किए जा रहे हैं। गांधी शताब्दी व दून हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों के साथ ही घण्टाघर व शहर के अन्य स्थानों पर जाकर जरुरतमन्दो को भोजन के पैकेट बांटे जा रहे है। कार्यकर्ता अब तक 3542 भोजन के पैकेट बांट चुके हैं।

अभाविप के जिला संयोजक ऋषभ रावत ने बताया गया हैं कि देहरादून महानगर में 5 इकाइयों में घर घर जा कर कार्यकर्ता थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच भी कर रहे हैं। इसके साथ विद्यार्थी परिषद द्वारा परिषद की पाठशाला भी संचलित की जा रही है। परिषद कार्यकर्ता गाँवों में शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। अब तक रायपुर में 600 परिवारों को राशन किट भी निशुल्क दे चुकें हैं।

रसोई संचालन व भोजन वितरण में विभाग संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वाण, गढ़वाल संयोजक हिमांशु कुमार, गढ़वाल छात्रा प्रमुख तान्या वालिया, महानगर संगठन मंत्री नागेन्द्र बिष्ट, विस्तारक कैलाश बिष्ट, मृदुल भट्ट, विपिन भट्ट, प्रांजल नेगी, आकृति बिष्ट, विकास कोहली, मनीष राय, गौरव तोमर आदि कार्यकर्ता शामिल रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *