Fri. Jul 17th, 2026

ट्रक ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, एक की मौत

देहरादून। ब्राह्मण वाला चौक में ट्रक ने हाथ रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में हाथ रिक्शा सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ब्राह्मण वाला चौक पर शुक्रवार की रात एक ट्रक ने सामने से आ रहे हाथ रिक्शा को टक्कर मार दी। हाथ रिक्शा सवार युवक विपिन चौधरी (20) निवासी धारीवाली पटेल नगर की मौके पर मौत हो गई। दूसरा युवक राकेश निवासी ब्राह्मणवाला पटेल नगर घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक युवक के पिता मुकेश चौधरी ने थाना पटेल नगर में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *