Thu. Sep 3rd, 2026

बद्रीनाथ हाईवे पर दुर्घटना, एक की मौत

देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला के पास तोता घाटी में एक लोडर खाई में गिर गया। दुर्घटना में लोडर आपरेटर कुलदीप सिंह की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात भारी बारिश के चलते रास्ता बंद हो गया था। एसडीआरएफ की टीम जान जोखिम में डालकर स्थानीय पुलिस के साथ 4 किलोमीटर पैदल चल कर घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर काम शुरू करवाया गया। तोता घाटी के पास लोडर मशीन से चट्टान का मलबा हटा रहा था। इस दौरान ऑपरेटर अचानक 400 मीटर गहरी खाई गिर गया। लोडर आपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मृतक की पहचान कुलदीप (25) ग्राम बाथेपुर आजमगढ़ यूपी के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *