Tue. Jun 2nd, 2026

दुर्घटना: कार के ऊपर गिरा बोर्डर, नगर पंचायत ईओ की मौत

शब्द रथ न्यूज। चमोली जनपद में गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर कार के ऊपर बोल्डर गिरने से पोखरी नगर पंचायत के ईओ नंदराम तिवारी की मौत हो गई। कार में चार लोग सवार थे। बोल्डर गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के ईओ नंदराम तिवारी जिला मुख्यालय गोपेश्वर से पोखरी जा रहे थे। उनके साथ 3 और लोग भी थे। चट्टान से पत्थर गिरते देख तीन लोग कार से बाहर निकल गए, लेकिन कार चला रहे नंदराम तिवारी को भागने का मौका नहीं मिल पाया। कार बोल्डर की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई।

वरुण डंग की मौत

दूसरी घटना में रविवार देर रात को हुई सड़क दुर्घटना में विकासनगर निवासी वरुण डंग की मौत हो गई। वरुण की बाइक मुख्य बाजार में गीता भवन के पास कार से टकरा गई थी। उन्हें उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *