Mon. Apr 20th, 2026

बड़ा फैसला: एसीएस बर्द्धन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की एनओसी वापस

-अपर मुख्य सचिव रहे आनंद बर्द्धन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी थी। राज्य सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी जारी कर दिया था। कुछ दिनों में उन्हें केंद्र से तैनाती आदेश होने वाले हैं। लेकिन, इस बीच कार्मिक विभाग ने उनकी एनओसी वापस ले ली।

केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी कर चुके अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पूर्व में जारी एनओसी राज्य सरकार ने वापस ले ली है। केंद्र सरकार को उनकी वापसी का अनुरोध पत्र भी भेजा गया है। माना जा रहा है कि राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जरूरत को देखते हुए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक नौकरशाहों के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना अब आसान नहीं होगा।

अपर मुख्य सचिव रहे आनंद बर्द्धन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की पूरी तैयारी थी। राज्य सरकार ने प्रतिनियुक्ति के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी जारी कर दिया था। कुछ दिनों में उन्हें केंद्र से तैनाती आदेश होने वाले हैं। लेकिन, इस बीच कार्मिक विभाग ने उनकी एनओसी वापस ले ली।

आनंद बर्द्धन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहले कार्यकाल में उनके अपर मुख्य सचिव थे। विधानसभा चुनाव के बाद बर्द्धन के स्थान पर राधा रतूड़ी को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इससे पूर्व आनंद बर्द्धन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन कर चुके थे। वर्तमान में 1985 बैच के आईएएस अफसर अनूप बधावन, 2006 बैच के आशीष जोशी, 2008 बैच के श्रीधर बाबू अद्दांकी, 2009 बैच की ज्योति यादव व राघव लांगर, 2012 बैच के मंगेश घिल्डियाल और 199 बैच के अमित सिंह नेगी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *