Wed. Jun 3rd, 2026

अनीता रावत को तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद से हटाया, शासन ने जारी किए आदेश

देहरादून। तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद से अनीता रावत को हटा दिया गया है। अपर मुख्य सचिव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

शासन ने अनीता रावत को रजिस्ट्रार पद से हटाने की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की है। दिवाकर चमोली ने अनीता रावत की नियुक्ति को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में चुनौती थी। दिवाकर चमोली बनाम राज्य सरकार मामले में फैसला आने के बाद शासन ने रजिस्ट्रार को हटाया। रजिस्ट्रार पद की जिम्मेदारी प्रावधिक शिक्षा निदेशक हरी सिंह को दी गई है। सिंह को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि विवि के रजिस्ट्रार पद पर अनीता रावत की नियुक्ति शुरूआत से ही विवादित रही। उनके कामकाज को लेकर भी निरंतर सवाल उठते रहे। आखिरकार उन्हें हटना ही पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *