Thu. Sep 3rd, 2026

चैकपोस्ट पर पहुंचे एडीएम, सैंपलिंग गतिविधि देखी

देहरादून। एडीएम प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने सोमवार को आशारोड़ी चैकपोस्ट पर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग टीम की ओर से की जा रही सैंपलिंग के गतिविधियों का जायजा लिया।


चैकपोस्ट पर निजी लैब के लिए सेंपलिंग लेने के लिए बनाई जा रही लैब संरचना (स्ट्रक्चर) का भी पांडेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निजी लैब के प्रतिनिधि को बैनर चस्पा करने के निर्देश दिए, जिसमें आरटीपीसीआर के तहत कराई जाने वाली जांच का मूल्य स्पष्ट रूप से लिखा गया हो। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग के दौरान सभी लोगों के स्पष्ट विवरण नोट करें। मोबाइल नंबर व घर का पूरा पता पोर्टल पर तत्काल अपलोड करें ताकि उनका प्रभावी सर्विलांस हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *