Thu. Sep 3rd, 2026

आइसोलेट/क्वारंटाइन लोगों को मिलेगी होम डिलीवरी, प्रशासन ने की व्यवस्था

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जो लोग आइसोलेट या क्वारंटाइन हैं, उनके लिए सुविधा के लिए प्रशासन ने होम डिलीवरी की व्यवस्था की है। ऐसे लोगों के लिए सुपर मार्केट या नजदीकी स्टोर होम डिलीवरी करेंगे।
जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि होम डिलीवरी की सुविधा देने वाले सुपर मार्केट व स्टोरों के फोन नंबर जारी किए गए हैं, जो लोग सामान घर पर मांगना चाहते हैं, वह फोन कर आर्डर से सकते हैं। सुपर मार्केट व स्टोर संचालकों को प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *