Sat. Apr 18th, 2026

एके कौल अध्यक्ष और गुलशन माकिंन बने सीनियर सिटीजन सोसायटी के महासचिव

-रविवार को सम्पन्न हुए सीनियर सिटीजन सोसायटी प्रेमनगर देहरादून के त्रिवार्षिक चुनाव

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। सीनियर सिटीजन सोसायटी प्रेमनगर देहरादून के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी/पर्यवेक्षक वीरेंद्र बजाज की देखरेख में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। सोसायटी के अध्यक्ष पद पर एके कौल और महासचिव पद पर गुलशन माकिंन का चयन हुआ। इसके साथ ही कैप्टन सीएस कन्याल व कैप्टन एचपी पुरोहित उपाध्यक्ष, सुमनेंद्र शेखर गुप्त कोषाध्यक्ष चुने गए।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सोसाइटी के सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता, सूरज भाटिया, डीसी ध्यानी आदि सहित मातृ शक्ति व सोसाइटी के अन्य सदस्यों मौजूद रहे। इस दौरान कोविड नियमों का पालन किया गया। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिवादन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान स्व. डॉ आदर्श बंसल को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *