Tue. Jun 2nd, 2026

सीओ एसटीएफ अंकुर मिश्रा को जिला बेस्ट साइबर कॉप अवार्ड, देशभर से तीन पुलिस ऑफिसर्स का हुआ चयन

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। साइबर अपराधों के खुलासे व रोकथाम के लिए एसटीएफ के सीओ अंकुर मिश्रा को देश के तीन बेस्ट साइबर कॉप्स में चुना गया है। उह उपलब्धि पाने वाला उत्तराखंड हिमालयी राज्यो व उत्तर भारत का
एकमात्र राज्य है।

डीजीपी अशोक कुमार ने इसके लिए सीओ अंकुर सहित एसटीएफ व साइबर पुलिस को बधाई दी है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार डेटा सेक्युरिटी कॉउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में आयोजित डीसीएसई एक्सीलेंट अवार्ड्स में उत्तराखंड को यह उपलब्धि मिली है। अवार्ड के लिए देशभर से सभी राज्यों के 55 साइबर मामलो का प्रस्तुतीकरण किया गया था। उनमें से जूरी ने सर्वश्रेष्ठ तीन मामलों का चयन किया। जिसमें उत्तराखंड के अलावा आन्ध्रप्रदेश व कर्नाटक को स्थान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *