Sat. Nov 7th, 2026

मनचला गिरफ्तार, अनैतिक देह व्यापार में जा चुका है जेल

देहरादून। आती जाती महिलाओं से अश्लील हरकत कर रहे मनचले को विकासनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।

आरोपी की पहचान हरिकिशोर महतो उर्फ राजकुमार (28) हाल निवासी चिरंजीवपुर विकासनगर के रूप में हुई। वह मूल से ग्राम पिपरा थाना पानापुर जिला छपरा बिहार का रहने वाला है। आरोपी शनिवार की शाम चिरंजीव पुर पुल पर आती जाती महिलाओं को अश्लील ईशारे व अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को चिरंजीवपुर पुल नम्बर 2 के पास से गिरफ्तार किया गया। बाजार चौकी (विकासनगर) प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि आरोपी अनैतिक देह व्यापार जैसे अपराधों में पहले भी जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *