Fri. May 15th, 2026

एक हसीना के लिए भिड़ गए 3 दीवाने, हिरासत में काटी रात

देहरादून: एक हसीना तीन दीवाने जैसा फिल्मी सीन देहरादून के विकास नगर में देखने को मिला। जहां एक लड़की को चाहने वाले 3 युवा आपस में भिड़ गए। उनमें खूब लात-घूंसे चले। आखिर तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक ही लड़की के चाहत का दम भरने वाले तीनों दीवानों की रात हिरासत में कटी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोरूवा तहसील चकराता निवासी युवक, शमेश कॉलोनी निकट गुरु नानक मिशन इंटर कॉलेज विकासनगर निवासी युवक और विशाल कॉलोनी डाकपत्थर निवासी युवक, ये तीनों एक ही लड़की से प्यार करने लगे। कल तीनों में लड़की को लेकर विवाद हो गया। तीनों युवक लड़की पर अपना हक जताने लगे। बात इतनी बढ़ी कि तीनों में हाथापाई हो गई। तीनों मोहल्ले में ही खुल्लम खुल्ला भिड़ गए। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया। शांतिभंग में चालान उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। आज सुबह जमानत होने पर तीनों को रिहा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *