Thu. Sep 3rd, 2026

साढ़े 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

देहरादून। अवैध नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ऋषिकेश पुलिस ने साढ़े 10 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
शनिवार को पुलिस रेलवे ब्रिज निकट नटराज चौक ऋषिकेश के पास चैकिंग कर रही थी। इस दौरान हौंडा ड्रीम बाइक सवार को चेक किया गया तो उसके पास एक कट्ठै में अवैध 10 किलो 560 ग्राम गांजा के बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आशीष मुरली (24) पुत्र शिवजी निवासी गांव रसड़ा जिला बलिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वर्तमान में वह गगन तोमर दुर्गा चौक के सामने भानियावाला में किरायेदार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध नशा तस्करी रोकने लिए टीम गठित की गई। टीम शराब तस्करों के ठिकानों पर और अवैध शराब बिक्री वाले स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही शराब तस्करों को दबोचने के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *