Fri. May 15th, 2026

आईएसबीटी के अंदर से पुलिस ने पकड़ी 60 लाख रुपए की स्मैक

देहरादून। आईएसबीटी देहरादून के अंदर पुलिस ने 60 लाख रुपए की स्मैक पकड़ी। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट दोनों को जेल भेज दिया है।

सीओ सदर व प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम आईएसबीटी के अन्दर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान दो लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उनसे स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र सिह पुत्र हरविन्द्र सिंह और विमल पुत्र रामबाबू दोनों निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुष्पेन्द्र से 4 पैकेट के अन्दर 224 ग्राम और विमल के कब्जे से 5 पैकेट के अन्दर 280 ग्राम अवैध स्मैक मिली। उनसे एक डिजीटल तराजू भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक बरेली से लाकर देहरादून में स्थानीय पैडलर्स को डिलीवर करने आए थे। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की बाजार में कीमत 50-60 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *