मोबाइल चोरी कर भाग रहे शातिर को पुलिस ने दबोचा, मुकदमा दर्ज
देहरादून। मोबाइल चोरी कर भाग रहे शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रही है।
नालापानी चौक सहस्त्रधारा रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग से एक चोर जितेन्द्र चौहान का मोबाइल चोरी कर भाग ही रहा था कि तभी वहां पर अचानक रायपुर पुलिस उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट व कांस्टेबल केशर सिंह व चालक नीरज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोर को दबोच लिया। आरोपी की पहचान इरशाद (24) निवासी नई बस्ती चन्दर रोड डालनवाला के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से जितेन्द्र चौहान निवासी ईश्वर विहार लाडपुर का चोरी किया मोबाइल बरामद हुआ। जितेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
