Thu. Sep 3rd, 2026

वीरांगना तीलू रौतेली सम्मान 21 महिलाओं को, 8 अगस्त को प्रदान करेंगी राज्यमंत्री रेखा आर्य

देहरादून: वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर उत्तराखंड सरकार राज्य की 21 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करेगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने वर्ष 2019-20 के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों की कल घोषणा की थी। 8 अगस्त को इन महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही अच्छा काम करने वाली 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
तीलू रौतेली गढ़वाल की ऐसी वीरांगना हैं, जिन्होंने मात्र 15 वर्ष की उम्र में अपने राज्य को बचाने के लिए युद्ध किया। रणभूमि में उनकी वीरता देखकर दुश्मन भी दंग रहे थे। सात साल तक उन्होंने दुश्मन राजाओं को छठी का दूध याद दिलाया। गढ़वाल की इस वीरांगना के नाम पर राज्य सरकार उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘तीलू रौतेली’। पुरस्कार से सम्मानित करती है।

इस साल की तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होने वाली महिलाएं

देहरादून से उन्नति बिष्ट, संगीता थपलियाल व गीता मौर्या, अल्मोड़ा से प्रीति भंडारी व शिवानी आर्य, बागेश्वर से गुंजन बाला, चंपावत से जानकी चंद, चमोली से शशि देवली, हरिद्वार से पुष्पांजलि अग्रवाल, नैनीताल से कंचन भंडारी व मालविका माया उपाध्याय, पिथौरागढ़ से सुमन वर्मा व शीतल, पौड़ी गढ़वाल से मधु खुगशाल, टिहरी गढ़वाल से कीर्ति कुमारी, रुद्रप्रयाग से बबीता रावत व सुमति थपलियाल, ऊधमसिंह नगर से ज्योति उप्रेती अरोड़ा, मीनू लता गुप्ता व चंद्रकला राय और उत्तरकाशी से हर्षा रावत।

22 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों भी होंगी सम्मानित

देहरादून से हयात फातिमा, सुधा व सीमा, अल्मोड़ा से नीता गोस्वामी व गीता देवी, बागेश्वर से पुष्पा, चंपावत से हेमा बोरा, चमोली से अंजना रावत, हरिद्वार से पूनम, सुमनलता यादव व असमा, नैनीताल से गंगा बिष्ट, समारेज व निर्मला पांडे, पिथौरागढ़ से चंद्रकला, पौड़ी से अर्चना देवी व रोशनी, रुद्रप्रयाग से सुशीला देवी, टिहरी गढ़वाल से लक्ष्मी देवी व ललिता देवी, उत्तरकाशी से कुसुम मेहर व बीना चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *