Tue. Jul 21st, 2026

शराब की 400 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से ले जा रहा था उत्तरकाशी

देहरादून। हरियाणा मार्का शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लग्ज़री कार से शराब 400 बोतलें बरामद हुई। शराब अवैध रूप से हरियाणा से उत्तरकाशी जनपद के चिन्यलीसौड़ ले जाई जा रही थी। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
कालसी पुलिस को शनिवार की रात सूचना मिली कि एक लग्ज़री कार में अवैध रूप से शराब लाई जा रही है।
कोटी रोड स्थित एपीएस स्कूल तिराहा के पास पुलिस ने कार पकड़ ली। कार से पुलिस ने भारी मात्रा में हरियाणा मार्का की देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पुलम सिंह (38) सिंह निवासी ग्राम पोखरी कंडीसौड़ टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। पूछताछ में पुलम सिंह ने बताया कि हरियाणा से सस्ते दाम में शराब खरीदकर चिन्यालीसौड ले जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *