Sat. Jul 25th, 2026

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के चंद्रबनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की यातनाएं देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। घटना के मुख्य अभियुक्त प्रशांत की निशानदेही पर दस्तावेज भी बरामद किए गए।

देहरादून के चंद्रबनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की यातनाएं देकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या के बाद शव को अमानवीय तरीके से गाड़ी में लाकर घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे।

बताया जा रहा है कि उसका एक हाथ टूटा हुआ था। गुस्साए परिजनों ने घर के बाहर हंगामा किया और फिर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी थी। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को दूधली चैक पोस्ट पर गिरफ्तार किया। उक्त वाहन से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया गया। घटना के मुख्य अभियुक्त प्रशांत की निशानदेही पर संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी 

-प्रशांत जुयाल निवासी शिवकुटी क्लेमेंटटाउन देहरादून (उम्र 28 वर्ष)
-अजय शर्मा निवासी डोईवाला देहरादून (उम्र 40 वर्ष)
-मनीष कुमार निवासी चंदर रोड डालनवाला देहरादून (उम्र 47 वर्ष)
-मोहन थापा निवासी न्यू बस्ती क्लेमेंटटाउन देहरादून (उम्र 26 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *