Thu. Oct 29th, 2026

शिक्षा मंत्री के आवास से बीएड प्रशिक्षितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रशिक्षित आज सुबह से शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना दे रहे थे। प्रशिक्षितों के आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री शिक्षकों की भर्ती को जानबूझकर अटका रहे हैं।

शिक्षामंत्री धन सिंह के आवास पर धरना दे रहे बीएड प्रशिक्षितों को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशिक्षित आज सुबह से शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना दे रहे थे।

गिरफ्तारी के दौरान हुई झड़प में कई बीएड प्रशिक्षित बेहोश हो गए। साथ ही कइयों को हल्की चोटें भी आयी हैं।

बीएड प्रशिक्षितों की मांग है कि 70% प्राथमिक शिक्षक भर्ती हो गयी है। बाकी की 30% भर्ती पूरी की जाए। जो भर्ती पिछले 4 सालों से चली आ रही है, सरकार अब भर्ती में अडंगा लगा रही है। प्रशिक्षितों के आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री भर्ती को जानबूझकर अटका रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *