Fri. Jul 17th, 2026

आर्यन खान आज जेल में रहेंगे, कल हो गई थी जमानत, आज भी नहीं हुई रिहाई

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। जमानत हो जाने के बावजूद आर्यन खान को आज भी जेल में रहना पड़ रहा है। जेल अधीक्षक ने कहा कि आर्यन ख़ान का ज़मानत आदेश शाम 5.30 बजे तक नहीं मिला, इसलिए आज उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा। सभी के लिए जेल के एक ही नियम हैं जो आर्यन ख़ान पर भी लागू होंगे।

गौरतलब है कि गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन सहित अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को ज़मानत दी थी। मंगलवार से आर्यन ख़ान की ज़मानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी और तीन दिन तक चली बहस के बाद कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *