Fri. Jun 5th, 2026

आस्क संस्था कर रही छबील सेवा, जनता की प्यास मिटाने के लिए बाँट रही शीतल पेय

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। अरदास समाज कल्याण संस्था (आस्क) सप्ताह भर से छबील सेवा कर रही है। यह सेवा सिखों के पांचवे गुरु अरजन देव जी के 14 जून को आने वाले शहीदी पर्व तक रोजाना चलेगी। छबील में जनता को गर्मी से राहत दिलाने के लिए (दिन में 12.30 बजे से 3 बजे तक) ऐप्पी, फ्रूटी व अमूल लस्सी आदि के पैकट बांटे जा रहे हैं।

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष कमलप्रीत कौर ने बताया कि कि कोरोना महामारी के चलते छबील सेवा में शरबत की जगह ऐप्पी, फ्रूटी व अमूल लस्सी के पैकट बांटे जा रहे है। अब तक करीब 2000 पैकट विभिन्न क्षेत्रों मे बांटे जा चुके हैं, यह सेवा गुरु अरजन देव जी के शहीदी पर्व 14 जून तक चलती रहेगी। आज की छबील सेवा मार्वल मार्केटिंग एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स (हुर्ला डिस्ट्रीब्यूटर्स) ने पानी की बोतल व माजा के टेट्रा पैकेट दे कर की। संस्था क़ी संस्थापक अध्यक्ष कमलप्रीत कौर ने उनके सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *