Thu. Sep 3rd, 2026

एकलव्य विद्यालय की उपाचार्य सुधा पैन्यूली को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

देहरादून। एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय जोगला कालसी की उपाचार्य सुधा पैन्यूली को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। शनिवार को शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के सचिव की ओर से जारी प्रशस्तिपत्र व मैडल पैन्यूली को प्रदान किया।


शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया।। जिलाधिकारी ने उपाचार्य सुधा पैन्यूली को शिक्षा के क्षेत्र में दिये गये अद्धितीय योगदान पर उनका धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि सम्मान प्राप्त होने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है, उन्हे मिले सम्मान से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी। शिक्षिका सुधा पैन्यूली ने सम्मान के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के साथ ही शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से उन्हें बेहद खुशी हो रही है, जिसे वे सदैव सहेजकर रखेंगी। वह अपने कर्तव्य पथ में और अधिक तन्यमता से कार्य करेगी। सम्मान समारोह में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग अभिषेक मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक यशवंत सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक राजेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *