Thu. Sep 3rd, 2026

कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित, विधि सेवा एवं सामजिक उत्थान समिति ने किया आयोजन

देहरादून। विधि सेवा एवं सामजिक उत्थान समिति की ओर से शुक्रवार को हैं भवन में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कोरोना सेंटर में तैनात कर्मचारियों, पुलिस कर्मी, आशा कार्यकत्री, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वॉलंटियर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, मीडिया कर्मी, नगर निगम सफाई कर्मचारी, राशन पूर्ति विभाग कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायधीश राजेश टंडन और विशिष्ट अतिथि मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन सचिन जैन, मानवाधिकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन व पूर्व पार्षद गणेश बर्थ्वाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव दिव्यांशु नौटियाल ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद अली, कोषाध्यक्ष मोहम्मद तासीर अली, आशुतोष लाम्बा, सृष्टि तोमर, तय्यबा परवीन, शिवानी थापा, तानिया परवीन, विश्वंदेर नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *