Thu. Sep 3rd, 2026

ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत अधिकारी व सहायक विकास अधिकारियों को उत्कृष्ट काम का सम्मान, एकमुश्त मिलेगा इतना रुपया

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कोरोनाकाल में उत्कृष्ट व सराहनीय काम के लिए सरकार सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित कर रही है। ऐसे कर्मचारियों को आर्थिक रूप से भी पुरस्कृत किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व सहायक विकास अधिकारियों को भी आर्थिक रूप से सम्मानित किया गया है।

ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व सहायक विकास अधिकारियों को कोविड-19 में उनके ओर से किये जा रहे सराहनीय कार्यों व सेवाओं के लिए 649 कर्मचारियों को एकमुश्त 10,000 रुपये प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके आज वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही उक्त कार्मिकों को यह रुपया मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *