Sun. Aug 2nd, 2026

देवभूमि के कण-कण में भगवान : धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री देहरादून में लगाएंगे पांच दिन का दरबार। देहरादून में आयोजित दिव्य दरबार में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हर घर से एक बच्चा अब सनातन का कफ़न बांधकर निकलेगा। हनुमान जी के सामने दुनिया की कोई भी शक्ति टिक नहीं सकती। शरीर जब दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरा मजहब क्यों स्वीकार करें।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड में उनका दिव्य दरबार लगा। रात 8:20 बजे धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। धशास्त्री ने मंच को प्रणाम करते हुए हनुमान जी के चरणों मे शीश नवाया। मंच पर सबसे पहले संतों ने सनातन की हुंकार भरी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि में कण कण में भगवान का वास है। उन्होंने भारत को हिन्दू राष्ट्र की मांग एक बार फिर दोहराई। उन्होंने हर बार की तरह ही लोगों के पर्चे खोले ओर उनकी समस्या के बारे में बात की। उनके दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा।

शास्त्री ने कहा कि साौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला। अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफ़न बांधकर निकलेगा। दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमान जी के सामने टिक नहीं सकती। जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यों स्वीकार करें। यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है।

देहरादून में पांच दिन लगाएंगे दरबार

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज एक दिन का दरबार लगा। यह समय देहरादून के लिए कम है। जैसे आज एक दिन के दरबार में हमारे देरी से आने से भक्तों को परेशानी हुई है, हम जल्द ही देहरादून में पांच दिन का दिव्य दरबार लगाएंगे और देहरादून के पागलों का दम पिएंगे। इसके लिए बात हो गई है जल्द ही दरबार लगाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक निवृति यादव, अमित त्यागी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *