Thu. Sep 3rd, 2026

बाल आयोग ने एसएसपी को दिए दुष्कर्म की जांच के निर्देश

 

देहरादून। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दुष्कर्म के एक मामले की जांच करने के निर्देश एसएसपी अरुण मोहन जोशी को दिए हैं। मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता की मां ने बाल आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने एसएसपी को पत्र लिखकर मामले की जांच को कहा है। पीड़िता की मां ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि इलैक्ट्रीशियन का काम करने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर इनकी नाबालिक बेटी से दुष्कर्म किया था। नाबालिक का खुद ही गर्भपात हुआ। तब पूछताछ करने पर उसे नाबालिक ने दुष्कर्म के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *