Thu. Sep 3rd, 2026

परम सौभाग्यशाली हैं वो जिनके पास भोजन है और भूख भी है…

भगवद चिन्तन 

आप भाग्यशाली होते हैं तो जीवन में सुख साधन प्राप्त होते हैं। लेकिन, सौभाग्यशाली तब होते हो जब साधनों के साथ-साथ ये सब भी प्राप्त हों।

परम सौभाग्यशाली हैं वो जिनके पास भोजन है और भूख भी है। मखमल की सेज है और नींद भी है। जिनके पास धन है साथ में धर्म भी है। जिनके पास विशिष्टता तो है साथ में शिष्टता भी है। जिनके पास सुन्दर रूप है तो सुन्दर चरित्र भी है। जिनके पास सम्पत्ति है तो स्वास्थ्य भी है। जिनके घर में मन्दिर है तो हृदय में भाव भी है।

जिनके पास अच्छा व्यापार है साथ में अच्छा व्यवहार भी है। जिनके पास विद्वता है तो साथ में सरलता भी है। जिनके पास प्रसिद्धि है तो निरहंकारता भी है। जिनके पास वुद्धि है तो विवेक भी है। जिनके पास परिवार है तो साथ में प्यार भी है। यह सब अगर आपके पास हैं तो आप वास्तव में धनवान हैं और सौभाग्यशाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *