Tue. Apr 21st, 2026

समीक्षा अधिकारी राकेश महर के भजन/गीत का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को समीक्षा अधिकारी राकेश महर के लिखित व अभिनीत भजन/गीत ‘नन्दलाला‘ का लोकार्पण किया। गीत यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। धामी ने शुभकामनायें देते हुए गीत/संगीत व फिल्मांकन की सराहना करते हुए आगे भी अपनी संस्कृति, धर्म व पर्यटन पर आधारित गीतों को बनाने पर जोर दिया।

गीत को राकेश महर व पर्यटन विभाग में अनुभाग अधिकारी वंदना असवाल ने स्वर दिया है। संगीत रुहान भारद्वाज व निर्देशन मोहित सिलवाल ने किया है। गीत को नये परिधानों में उत्तराखण्ड के पहनावे के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो ब्रजभूमि व उत्तराखण्ड की संस्कृति को जोड़ती है। इस अवसर पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव विमल जोशी, गीत के कलाकार के किरन सिंह, रुहान भारद्वाज, कुलदीप भारद्वाज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *